Thailand से लौटते ही NCB के जाल में फंसा हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड

by | Jul 5, 2026 | Crime

Jul 5, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए विदेश से लाई जा रही महंगी हाइड्रोपोनिक गांजा (Hydroponic Cannabis) तस्करी के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस पूरे नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड रिशभ आहूजा उर्फ ऋषि को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी जैसे ही थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पहले से सतर्क NCB की टीम ने उसे ट्रैप कर दबोच लिया। लंबे समय से एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं।

अमृतसर कोर्ट से मिला 4 दिन का रिमांड

गिरफ्तारी के बाद NCB ने आरोपी को अमृतसर की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब जांच एजेंसी उससे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

BSF और ANTF के इनपुट से मिली बड़ी सफलता

सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा साझा किए गए महत्वपूर्ण इनपुट की अहम भूमिका रही। एजेंसियों के संयुक्त अभियान के बाद NCB को मास्टरमाइंड तक पहुंचने में सफलता मिली।

पासपोर्ट भी कराया गया रद्द

जांच एजेंसी ने आरोपी का पासपोर्ट भी रद्द करवा दिया है, ताकि वह भविष्य में देश छोड़कर फरार न हो सके। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

थाईलैंड में भी कार्रवाई, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले का एक अन्य प्रमुख आरोपी साहिल पहले ही थाईलैंड पुलिस द्वारा हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस पूरे नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि जांच एजेंसियां अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch