
शहर में उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब इंटर-यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान खिलाड़ियों और कोच के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फैंक डाली।
जानकारी के अनुसार, बठिंडा में गुरु काशी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप 2024-2025 के दौरान बिहार और तमिलनाडु की महिला टीमों के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान खिलाड़ियों और कोच के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मामला इतना गर्मा गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी के बाद कुर्सियां चल गईं।







