शनिवार को दिन भर हुई बारिश ने पंजाब में पूरी तरह से कहर मचा रखा है, इसके चलते ही शनिवार को हुई तेज़ बारिष के साथ नवांशहर के गांव चूहडपुर में एक पोल्ट्री फार्म की छत गिरने से कमरे में सो रहे प्रवासी मजदूर के परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि महिला सहित 2 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर फगवाड़ा के भी मोहल्ला भगतपुरा में एक मकान की छत गिरने से मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









