आतिशी का वीडियो फर्जी करार, जालंधर कोर्ट के फैसले से भाजपा का चेहरा बेनकाब: आप सांसद मलविंदर सिंह कंग

by | Jan 15, 2026 | International

Jan 15, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी से जुड़े कथित विवादित वीडियो मामले में जालंधर की अदालत के फैसले ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भाजपा नेताओं द्वारा वायरल किया गया वीडियो “डॉक्टर्ड”, यानी छेड़छाड़ किया हुआ और पूरी तरह फर्जी है। इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए इसे उसकी “सिख विरोधी और नफरत की राजनीति” का प्रमाण बताया।

मलविंदर सिंह कंग ने जालंधर कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पहले दिन से यह कहती आ रही थी कि भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, यहां तक कि सिख गुरु साहिबानों का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटती। अदालत के फैसले ने आज इस सच्चाई पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

वीडियो को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर किया गया पेश

आप सांसद ने कहा कि अदालत ने साफ तौर पर माना है कि आतिशी द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान को भाजपा नेताओं ने, विशेष रूप से कपिल मिश्रा ने, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तोड़-मरोड़कर पेश किया। कंग के अनुसार, वीडियो में जानबूझकर छेड़छाड़ की गई ताकि जनता को गुमराह किया जा सके और पंजाब की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह फैसला इस बात का सबूत है कि भाजपा ने सच को छिपाकर फर्जी कंटेंट के जरिए राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की।

भाजपा का सिख विरोधी रिकॉर्ड रहा है पुराना

मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा के पुराने रिकॉर्ड की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस पार्टी ने सिख धर्म और गुरु साहिबानों का अपमान किया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी दशम पिता और साहिबजादों से जुड़े आपत्तिजनक कार्टून और टिप्पणियां सामने आ चुकी हैं।

भावुक लहजे में कंग ने कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज, जिन्होंने साढ़े तीन सौ साल पहले देश और धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी, उनके प्रति भी भाजपा का रवैया अपमानजनक रहा है। यह भाजपा की असली सोच और मानसिकता को दर्शाता है।

सुनील जाखड़ से माफी की मांग

आप सांसद ने भाजपा के पंजाब प्रभारी सुनील जाखड़ से सीधा सवाल करते हुए कहा कि जो नेता खुद को “सच्चा और साफ-सुथरा” बताते हैं, क्या अब वे अदालत के फैसले के बाद पंजाब की जनता से माफी मांगेंगे?

इसके साथ ही कंग ने रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मनजिंदर सिंह सिरसा से भी सवाल किया कि कपिल मिश्रा जैसे नेताओं की हरकतों की जिम्मेदारी कौन लेगा।

कंग ने कहा कि अदालत का यह फैसला साबित करता है कि भाजपा ने केवल सियासी फायदे के लिए फर्जी वीडियो फैलाया और सिख गुरु साहिबानों के नाम पर झूठा प्रचार किया। अब सच जनता के सामने आ चुका है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: लुधियाना और अमृतसर के कई इलाकों में 15 मिनट तक बंद रहेगी बिजली

पंजाब में आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लुधियाना और अमृतसर में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा, जिसमें चयनित इलाकों को पूरी तरह अंधेरे में रखा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch