अरविंद केजरीवाल मामले में हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला

by | Apr 10, 2024 | Political

Apr 10, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति-2021-22 कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने और उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की एकल पीठ ने केजरीवाल की याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए ईडी द्वारा उन्हें (केजरीवाला) गिरफ्तार करने और फिर विशेष अदालत के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेजने के आदेश को वैध ठहराते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने से स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया।

उच्च न्यायालय की एक पीठ ने कहा कि ईडी की ओर से अदालत के समक्ष पेश दस्तावेजों से प्रथम दृष्ट्या पता चलता है कि आरोपी केजरीवाल उक्त आबकारी नीति तैयार करने की साजिश रचने में शामिल थे और इस रची गई साजिश से प्राप्त आय का उन्होंने इस्तेमाल किया है। एकल पीठ ने कहा कि केजरीवाल व्यक्तिगत तौर पर उस नीति को बनाने और रिश्वत मांगने में भी कथित तौर पर शामिल थे। उच्च न्यायालय ने इससे पहले तीन अप्रैल को दोनों पक्षों की दलीलें विस्तारपूर्वक सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

केजरीवाल ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा अपनी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर सहित संविधान की मूल संरचना का ‘उल्लंघन’ है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया जाना चाहिए।

 

 

केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह अभी भी न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने एक अप्रैल को उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। ईडी ने केजरीवाल पर दिल्ली आबकारी नीति 2021-2022 (विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी) के माध्यम से गलत तरीके से करोड़ों रुपए हासिल करने के लिए मुख्य भूमिका निभाने वाला साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया है‌।

 

 

सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में की गई कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था। इसी आधार पर ईडी ने 22 अगस्त 2022 को धनशोधन का मामला दर्ज किया था। ईडी का दावा है कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं – दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसौदिया, सांसद संजय सिंह सहित अन्य ने अवैध कमाई के लिए ‘साजिश’ रची थी।

गौरतलब है कि इस मामले में आप सांसद संजय सिंह को उच्चतम न्यायालय ने दो अप्रैल को राहत दी। शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत की अनुमति दी थी और संबंधित विशेष अदालत को जमानत की शर्ते तय करने का निर्देश दिया था। इस आदेश के मद्देनजर राऊज एवेन्यू स्थित काबेरी बावेजा की विशेष अदालत ने तीन अप्रैल को उन्हें सशर्त तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश पारित किया था। इसके बाद सिंह को गुरुवार रात रिहा कर दिया था।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने आज डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन 108 संत निरंजन दास के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित पीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री से आग्रह...

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जापान दौरे के तीसरे दिन पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। जापान की शीर्ष स्टील कंपनी आइची स्टील कॉर्पोरेशन, जो विश्व प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा की स्टील शाखा है, ने पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपने सहयोग का विस्तार...

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज संसद सत्र के बाद केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बीते कुछ समय से केंद्र द्वारा चंडीगढ़ की स्थिति, पंजाब यूनिवर्सिटी का केंद्रीयकरण, यूनिवर्सिटी सीनेट को खत्म करने की कवायद और चंडीगढ़ को लेफ्टिनेंट...

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हमला करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका खारिज करना अकाली दल (बादल) के लिए एक करारा झटका है। उन्होंने कहा कि लंबे समय...

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बABA गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर गुरू घर में शीश नवाया। सुबह दर्शन के समय पहुंचे बाबा जी के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने पहले परिक्रमा की और तत्पश्चात हरिमंदिर साहिब...

Get In Touch
close slider

Get In Touch