
यह सप्ताह छुट्टियों के लिहाज से पंजाब के लोगों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इन दिनों में लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं। पंजाब में बच्चों समेत सरकारी कर्मचारियों की मौज-मस्ती लगने वाली है। पंजाब सरकार ने 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह सरकारी अवकाश संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर किया गया है।
इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है। पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बोर्ड और निगम 14 अप्रैल को बंद रहेंगे। इस बीच, 14 अप्रैल, सोमवार से पहले रविवार और शनिवार आ रहे हैं। रविवार को वैसाखी का त्यौहार भी है, जिसके उपलक्ष्य में पंजाब सरकार ने भी अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही शनिवार को सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। वीकेंड के चलते बच्चों की भी मौजें लगी रहेंगी।









