
पंजाब के अमृतसर जिले में आज सुबह एक बड़ी वारदात सामने आई। जंडियाला गुरु इलाके में वकील लखविंदर सिंह पर अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले से इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई।
🔴 हमले की पूरी जानकारी:
-
पीड़ित का नाम: लखविंदर सिंह, पेशा: वकील
-
स्थान: जंडियाला गुरु, जिला अमृतसर
-
घायल को लगीं: 2 गोलियां
-
अस्पताल में भर्ती: अमृतसर का निजी अस्पताल
-
हालत: आउट ऑफ डेंजर
🔎 घटना का विवरण:
हमला उस समय हुआ जब वकील लखविंदर सिंह सुबह घर से अमृतसर कोर्ट के लिए निकले थे। तीन अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और गोलियां बरसाकर फरार हो गए।
पुलिस ने 5 खोल बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
🗣️ प्रशासन की प्रतिक्रिया:
घटना की सूचना मिलते ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।









