पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: ग्रेनेड हमले का पर्दाफाश, ISI लिंक वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

by | Apr 13, 2026 | Crime

Apr 13, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भिंडी सैदा थाना पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2 अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए निर्देश दे रहा था। पुलिस के अनुसार 29 और 30 मार्च 2026 की दरमियानी रात आरोपियों ने पहले हैंड ग्रेनेड की व्यवस्था की, इलाके की रेकी की और फिर थाना भिंडी सैदा पर हमला किया।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस मॉड्यूल को कट्टरपंथी विचारधारा के जरिए प्रभावित किया गया था और इन्हें पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने के लिए उकसाया गया। इसके बदले में आरोपियों को भारी रकम देने का लालच दिया गया था। पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य नेटवर्क और विदेशी लिंक की गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरे मॉड्यूल को जड़ से खत्म किया जा सके।

इस मामले में पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोबाइल शॉप की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल, तीन बुकी गिरफ्तार

मोबाइल शॉप की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल, तीन बुकी गिरफ्तार

जालंधर। आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगवाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए जालंधर वेस्ट पुलिस ने तीन कथित बुकीज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के...

नशे के अड्डों पर चला पुलिस का बुलडोजर, जेसीबी से ढहाए खंडहरनुमा कमरे

नशे के अड्डों पर चला पुलिस का बुलडोजर, जेसीबी से ढहाए खंडहरनुमा कमरे

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान को और तेज करते हुए लुधियाना पुलिस ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले जगदीश नगर और बुड्ढा दरिया क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के ठिकाने बन चुके खंडहरनुमा कमरों को जेसीबी मशीनों की...

मौसम का रेड अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; प्रशासन सतर्क

मौसम का रेड अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; प्रशासन सतर्क

पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को पंजाब के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता...

आधी रात घर पर हथियारबंद हमला, 15 युवकों ने मचाया आतंक

आधी रात घर पर हथियारबंद हमला, 15 युवकों ने मचाया आतंक

पंजाब के लुधियाना शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। धांधरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह नगर में आधी रात को 10 से 15 हथियारबंद युवकों ने एक घर को चारों तरफ से घेरकर जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने घर पर पत्थरों की बरसात की, मुख्य गेट को...

8वीं कक्षा में असफल होने के बाद नाबालिग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

8वीं कक्षा में असफल होने के बाद नाबालिग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

पंजाब के लुधियाना से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। परीक्षा परिणाम से निराश एक 16 वर्षीय छात्रा की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि आठवीं कक्षा के परिणाम में असफल होने के बाद छात्रा गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी। गंभीर हालत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch