अमृतसर साइबर क्राइम की बड़ी सफलता, 219 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर मालिकों को लौटाए

by | Aug 12, 2025 | Crime

Aug 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमृतसर के थाना साइबर क्राइम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब, यूपी, बिहार और दिल्ली के अलग-अलग जिलों से गुम हुए 219 मोबाइल फोन ट्रैस कर उनके मालिकों तक पहुंचाए हैं। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि सब-डिवीजन ईस्ट एसीपी डॉ. शीतल सिंह की अगुवाई में चल रही टीम ने 65 मोबाइल, सब-डिवीजन सेंट्रल के एसीपी जसपाल सिंह की टीम ने 54 मोबाइल और थाना साइबर क्राइम की इंस्पेक्टर राजवीर कौर की टीम ने 100 मोबाइल ट्रैस कर कब्जे में लिए।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें मिलने के बाद साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की और न केवल पंजाब बल्कि यूपी, बिहार और दिल्ली के कई जिलों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर ट्रैसिंग कर उसे वापस दिलाया जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch