अमृतसर, पंजाब: अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हुआ ब्यूटीफिकेशन और कंस्ट्रक्शन कार्य अगले छह महीनों तक जारी रहेगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी भी फ्लाइट को रद्द नहीं किया जाएगा और यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यह प्रोजेक्ट 27 सितंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है।
एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह और सीनियर मैनेजर निधि वर्मा के अनुसार, निर्माण कार्य रोजाना दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक किया जाएगा। इसका उद्देश्य एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि यदि कार्य के समय में कोई बदलाव होता है, तो यात्रियों को समय रहते सूचित किया जाएगा। साथ ही एयरलाइन कंपनियों का स्टाफ यात्रियों के साथ लगातार संपर्क में रहेगा और उन्हें फ्लाइट टाइमिंग व संभावित देरी की जानकारी देता रहेगा।










