America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

by | Jun 27, 2026 | International

Jun 27, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के नजदीकी गांव हेडों बेट का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, सेखप्रीत सिंह करीब तीन वर्ष पहले अपने सुनहरे भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था। वहां वह ट्राला चालक के रूप में काम कर रहा था और मेहनत से अपने परिवार का सहारा बन रहा था।

कार से घर लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सेखप्रीत सिंह ने अपना ट्राला पार्क किया था और इसके बाद कार से अपने घर की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान उत्तरी फिलाडेल्फिया में 21वीं स्ट्रीट और सेसल चौराहे के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ समय पहले खरीदी थी नई कार

परिजनों के मुताबिक, सेखप्रीत सिंह ने कुछ समय पहले ही नई रूबिकॉन कार खरीदी थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

पंजाब में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो प्रदेशवासियों को झुलसा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch