
नशा तस्करी के गंभीर मामले में गिरफ्तार की गई बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
पुलिस ने उसकी थार गाड़ी से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था, जिसके चलते उसे नौकरी से बर्खास्त किया गया। एक महीना जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर बाहर आई थी, लेकिन विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के केस में उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। अब तक उसकी ₹1.35 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़ की जा चुकी है।
📌 मुख्य बिंदु:
-
हाईकोर्ट ने अमनदीप कौर की जमानत याचिका खारिज की
-
थार SUV से चिट्टा बरामद होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी
-
पुलिस सेवा से बर्खास्त, एक महीने जेल में रही
-
रिहा होने के बाद विजिलेंस ने दोबारा दबोचा
-
1.35 करोड़ की संपत्ति को फ्रीज़ किया गया









