आप भी चलाना चाहते है कमरे में AC तो पहले यह खबर जरूर ध्यान से पढ़े

by | Apr 26, 2020 | Education

Apr 26, 2020 | Education

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और कार्यालयों में एयर कंडीशनरों कूलरों का सुरक्षित ढंग से प्रयोग करने के लिए एक जरूरी एडवायजऱी जारी की है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एयर कंडीशनर एक कमरे के बीच की हवा को घुमा कर (रीसर्कुलेट) दोबारा ठंडा करने के नियम पर काम करता है और मौजूदा कोविड-19 की स्थिति में कुछ चिंताजनक शंकाएं सामने रही हैं कि एयर कंडीशनर का प्रयोग बड़े स्थानों जैसे कि मॉल, कार्यालय, अस्पताल आदि में इसके प्रयोग से बीमारी फैलने का ख़तरा बढ़ सकता है। 

 

उन्होंने कहा कि रिहायशी स्थानों पर कमरों में एयर कंडीशनरज़ की ठंडी हवा के साथसाथ थोड़ी सी खिडक़ी खुली रख कर और एग्जास्ट फैन के द्वारा बाहरी हवा को भी आने देना चाहिए, जिससे कुदरती फिलट्रेशन के द्वारा निकासी हो सके। इस दौरान कमरे का तापमान 24 -27 डिग्री सैल्सियस के बीच निर्धारित किया जाना चाहिए और नमी 40 प्रतिशत – 70 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए। फिलटरों को साफ़ रखने के लिए समय समय पर एयर कंडीशनरों की मुरम्मत की जानी चाहिए। कमरों में बड़ी संख्या में निकासी पंखे( एग्जास्ट फैन) लगाए जा सकते हैं, जिससे कमरे में एक नकारात्मक दबाव बनाया जा सके और ताज़ी हवा के प्रवेश को यकीनी बनाया जा सके। कमरे के अंदर घूमती हवा अक्सर बाहर निकाली जानी चाहिए।

 

 

जिस परिवार पर मुसीबत आती है उससे पूछकर देखों मुसीबत क्या होती है कृपया गलत पोस्ट ना डाले।जब तक बात की पुष्टि ना हो तब तक उस खबर को सोशल मीडिया पर ना फैलाये।

 

हलचल टुडे की ओर से आपको निवदेन है कि कृप्या करोना की बड़ती दहशत को समझे और बिना वजह घर से बाहर ना निकलें

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जालंधर में पेट्रोल ₹100 के पार

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।जालंधर में अब पेट्रोल करीब...

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं कक्षा के नतीजों में इस बार पंजाब के सरकारी स्कूलों ने नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। हाल ही में घोषित हुए 12वीं कक्षा...

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब सरकार हर हाल में प्रदेश को नशा मुक्त बनाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और हर पंजाबी इसमें सरकार का साथ दे रहा...

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

पंजाब में आम आदमी पार्टी को तरनतारन में बड़ी संगठनात्मक सफलता मिली है। पार्टी नेता अंगद दीप सिंह सोहल को सर्वसम्मति से तरनतारन ज़िला परिषद का नया चेयरमैन चुना गया। इस दौरान खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवन सिंह धुन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। चेयरमैन चुने जाने के...

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

पंजाब की राजनीति में फरीदकोट से एक बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक फायदा मिला, जब भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री...

Get In Touch
close slider

Get In Touch