सुशील चम बने आम आदमी पार्टी व्यापार विंग के कोआर्डिनेटर

by | Sep 1, 2025 | News

Sep 1, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी ने फगवाड़ा व्यापार विंग का नया कोऑर्डिनेटर सुशील चम (मैसर्ज क्लासिक ट्रैवल्ज) को नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए सुशील चम ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता व्यापारी वर्ग को आम आदमी पार्टी से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने पर रहेगी।

इस मौके पर लोकसभा हलका होशियारपुर से सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल ने केक खिला कर सुशील चम को बधाई दी। वहीं, विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान और गुरदीप सिंह दीपा समेत अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं।

नेताओं ने कहा कि फगवाड़ा वासियों में सुशील चम की प्रभावशाली छवि और समाजसेवा को देखते हुए ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनका विश्वास है कि सुशील चम अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे और आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर जसपाल सिंह, बोबी बेदी, ओम प्रकाश बिट्टू सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

Get In Touch
close slider

Get In Touch