“पंजाब की शांति भंग करने वालों का एक ही रास्ता: सुधर जाओ या पंजाब छोड़ दो”

by | Nov 21, 2025 | National

Nov 21, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता व अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि “पंजाब की शांति भंग करने का सपना देखने वाले लोग भ्रम में न रहें।” अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में राज्य सरकार ने अपराध के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ रखी है।

उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ 310 FIR दर्ज, 302 आरोपी घायल, जबकि 30 को बेअसर किया है। इस कार्रवाई के दौरान 39 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं और 3 जवान शहीद हुए हैं। धालीवाल ने कई मामलों का जिक्र किया जहाँ पुलिस ने आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर मिसाल कायम की।

उन्होंने साफ कहा कि गैंगस्टर चाहे पाकिस्तान-समर्थित हों या स्थानीय, अगर वे मुख्यधारा में नहीं लौटते तो पंजाब छोड़ दें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। धालीवाल ने कहा कि जैसे ड्रग माफिया के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ा गया है, वैसे ही गैंगस्टरों का सफाया भी किया जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा—“पंजाब पुलिस सक्षम है, बहादुर है और हर नागरिक की सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है। मौजूदा सरकार में पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch