
मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के बाहर शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय को अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ 7-8 गोलियां मार दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में मृत घोषित हो गए।
घटना सुबह लगभग 8:15 बजे हुई, जब ओबेरॉय रोज़ाना की तरह गुरुद्वारे माथा टेकने आए थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।









