आंतकियों के शवों को पंजाब ला रही पुलिस के साथ हुआ यह काम

by | Dec 25, 2024 | News

Dec 25, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पीलीभीत में पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गये ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव लेकर पंजाब जा रही एक एम्बुलेंस को रामपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रामपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस से 3 शवों को दूसरी एंबुलेंस के जरिए पंजाब भेजा। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। रामपुर जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि 3 संदिग्ध आतंकियों के शव को पीलीभीत से पंजाब ले जा रही एंबुलेंस को देर रात रामपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।

यहां बता दें कि सोमवार को पीलीभीत के पूरनपुर में पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 3 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया था। मृतकों की पहचान गुरविंदर (25), वरिंदर सिंह (23) और जसन प्रीत सिंह उर्फ ​​प्रताप सिंह (18) निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। आपको बता दें कि इन तीनों आतंकियों पर गुरदासपुर जिले के कलानौर इलाके में बख्शीवाला पुलिस चौकी पर हमला करने का आरोप था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 6 काबू

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 6 काबू

पंजाब में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के डीजीपी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch