भाजपा सांसद कंगना रनौत पंजाब का माहौल खराब करने वाला बयान दे रही है – नील गर्ग

by | Aug 25, 2024 | International

Aug 25, 2024 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने विवादित बयानों के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह लगातार पंजाब का माहौल खराब करने वाला बयान दे रही है।

रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में नील गर्ग ने कहा कि कंगना रनौत कभी पंजाब के किसानों को बदनाम करने वाला बयान देती है तो कभी पंजाबियों को आतंकवादी कहती है। उनके बयानों से ऐसा लगता है जैसे उसे बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है या पार्टी द्वारा उससे जानबूझकर ऐसा बयान दिलवाया जा रहा है।

गर्ग ने कहा कि किसान आंदोलन के समय से ही भाजपा पंजाब को टारगेट कर रही है। जो भी मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे केंद्र सरकार द्वारा बदनाम करने या परेशान करने की कोशिश की जाती है। पंजाब के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।

आप नेता ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से अपील की कि कंगना के विवादित बयानों पर लगाम लगाएं। इससे सिर्फ पंजाबी ही नहीं बल्कि पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक माहौल खराब होने से सिर्फ एक समुदाय या राज्य का नुकसान नहीं होता, इससे किसी न किसी तरह सभी को नुकसान होता है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की चेतावनी: “युद्ध लंबा चला तो भारत पर गहरा असर”

पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की चेतावनी: “युद्ध लंबा चला तो भारत पर गहरा असर”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संभावित युद्ध को लेकर राज्यसभा में गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष लंबा चला, तो इसके वैश्विक और भारत पर व्यापक असर होंगे। करीब 21 मिनट के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री...

पंजाब की ‘खेल क्रांति’: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका राज्य, हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

पंजाब की ‘खेल क्रांति’: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका राज्य, हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

पंजाब में भगवंत सिंह मान सरकार की ‘खेल क्रांति’ अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है। राज्य न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर तेजी से उभर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल’ कार्यक्रम के तहत खेल विभाग का रिपोर्ट कार्ड...

इच्छामृत्यु का ऐतिहासिक मामला: 13 साल से कोमा में युवक ने AIIMS में तोड़ा दम

इच्छामृत्यु का ऐतिहासिक मामला: 13 साल से कोमा में युवक ने AIIMS में तोड़ा दम

नई दिल्ली: देश में इच्छामृत्यु से जुड़ा एक ऐतिहासिक मामला सामने आया है। 31 वर्षीय हरिश राणा, जो पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे, ने दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दी थी। हरिश को AIIMS...

वित्तीय बिल 2026 पर कंग का हमला: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार घिरी

वित्तीय बिल 2026 पर कंग का हमला: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार घिरी

नई दिल्ली/चंडीगढ़: वित्तीय बिल 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में किए गए आर्थिक विकास के दावे “खोखले” साबित हुए हैं और जमीनी स्तर पर हालात...

⚖️ पंजाब में FIR डाउनलोड अब पेड: ऑनलाइन कॉपी के लिए 80 रुपये शुल्क लागू

⚖️ पंजाब में FIR डाउनलोड अब पेड: ऑनलाइन कॉपी के लिए 80 रुपये शुल्क लागू

पंजाब सरकार ने पुलिसिंग और डिजिटल सेवाओं में बड़ा बदलाव करते हुए FIR की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड करने पर शुल्क लागू कर दिया है। अब पंजाब पुलिस के PP Saanjh पोर्टल से FIR डाउनलोड करने के लिए 80 रुपये फीस देनी होगी। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पहले यह सुविधा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch