
इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के जालंधर शहर से आ रही है जहां पाकिस्तानी DON के द्वारा ग्रेनेड हमला करवाया गया है।
मिली ज़ानकारी के अनुसार यह ग्रेनेड हमला जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर में रहने वाले एक Youtuber के घर पर हुआ है जोकि हिंदू विचारधारा के साथ जुड़ा हुआ है, बताया ज़ा रहा है युवक के द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी की गई थी जिसके बाद पाकिस्तान में रहने वाले डॉन शहजाद भट्टी ने गुस्से में आकर यह हमला करवाया है। जिसकी जिम्मेवारी खुद डॉन शहजाद भट्टी द्वारा वीडियो वायरल कर ली गई है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही जालंधर देहाती पुलिस के एस.एस.पी. गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक ग्रेनेड बरामद किया है। ग्रेनेड की पिन बाहर थी। किसी कारणवश ग्रेनेड फटा नहीं, जिससे लोगों की जान बच गई। जारी की वीडियो में शहजाद भट्टी ने दावा किया है कि जालंधर में ग्रेनेड हमले को उसने अंजाम दिया है। यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि वह मेरे इस्लाम, मेरे काबा, मेरे पैगम्बरों को गाली दे रहा था। ये लोग सोच रहे थे कि वह उनकी इस हरकत को भूल गए हैं। अगर इस बार वह बच गया होगा तो वह दोबारा हमला करेंगे। पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने पुलिस को कहा है कि अगर वह चाहते हैं कि माहौल खराब न हो तो वह उसकी गिरफ्तारी करें नहीं तो यह कार्रवाई ऐेसे ही जारी रहेगी। उसने कहा कि उसके पास सूबत भी है, वह देने के लिए तैयार हैं। अगर कोई धर्म के बारे में बोला तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे सजा मिलकर ही रहेगी। जिसने जो करना है कर लें।









