मणिमहेश यात्रा में दर्दनाक हादसा: चंबा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से गढ़दीवाला के श्रद्धालु की मौत

by | Aug 6, 2026 | National

Aug 6, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

गढ़दीवाला/चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के गढ़दीवाला क्षेत्र के गांव मल्लियां निवासी 40 वर्षीय मक्खन सिंह की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी थार गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर आ गिरा। इस दुखद घटना से गांव मल्लियां में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मक्खन सिंह कुछ दिन पहले चंबा के व्यापारियों के साथ भगवान शिव के पवित्र धाम मणिमहेश की यात्रा पर गए थे। यात्रा के दौरान जब उनकी थार गाड़ी चंबा जिले के मेहला क्षेत्र स्थित बकानी पुल के पास पहुंची, तभी अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान वाहन पर आ गिरी।

हादसे में मक्खन सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन में सवार अन्य चार लोग इस हादसे में सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव मल्लियां लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
मशहूर ज्योतिष अजय लूथरा करवा रहे हैं भव्य माता की चौकी, 15 अगस्त को होशियारपुर में सजेगा विशाल धार्मिक समागम

मशहूर ज्योतिष अजय लूथरा करवा रहे हैं भव्य माता की चौकी, 15 अगस्त को होशियारपुर में सजेगा विशाल धार्मिक समागम

धार्मिक आस्था और सेवा भावना को समर्पित एक भव्य आयोजन के तहत मशहूर ज्योतिषाचार्य अजय लूथरा द्वारा 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को सब्जी मंडी, चोहाल (होशियारपुर) में माता की चौकी एवं विशाल लंगर का आयोजन कराया जा रहा है। यह धार्मिक समागम नंगली दरबार के सम्मानित सेवादारों के...

रुडसेट जालंधर में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण, हॉस्टल और भोजन की सुविधा

रुडसेट जालंधर में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण, हॉस्टल और भोजन की सुविधा

युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RUDSET), जालंधर ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन नाबार्ड की जिला विकास...

रेप प्रयास केस में बड़ा खुलासा: ‘पंडित’ नहीं, DJ निकला आरोपी; पूजा के बहाने युवती से दुष्कर्म की कोशिश

रेप प्रयास केस में बड़ा खुलासा: ‘पंडित’ नहीं, DJ निकला आरोपी; पूजा के बहाने युवती से दुष्कर्म की कोशिश

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित फाइव स्टार होटल रेडीसन ब्लू में NRI युवती से कथित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जिसे वह और उसका परिवार अब तक धार्मिक अनुष्ठान कराने वाला व्यक्ति समझ रहे थे, वह वास्तव में कोई पंडित नहीं...

E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, रिसर्च रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती

E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, रिसर्च रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E-20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि सरकार के पास E-20 लागू करने से पहले कराया गया कोई वैज्ञानिक अध्ययन या रिसर्च रिपोर्ट है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया...

केजरीवाल का Meta पर गंभीर आरोप, बोले- ‘भारत में मेरा Instagram अकाउंट किया गया Restrict, सरकार के दबाव में दबाई जा रही हैं आवाजें’

केजरीवाल का Meta पर गंभीर आरोप, बोले- ‘भारत में मेरा Instagram अकाउंट किया गया Restrict, सरकार के दबाव में दबाई जा रही हैं आवाजें’

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया कंपनी Meta पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भारत में उनके Instagram अकाउंट को सीमित (Restrict) कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में Meta उन आवाजों को दबा रहा है...

Get In Touch
close slider

Get In Touch