पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

by | Aug 1, 2026 | National

Aug 1, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब तक इस योजना का लाभ 68.5 लाख महिलाओं तक पहुंच चुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले 1 जुलाई को 33 लाख महिलाओं को सहायता राशि जारी की गई थी, जबकि अब दूसरी किस्त के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में सीधे पैसे भेजे गए हैं।

हर महिला को ₹3000, एससी वर्ग की महिलाओं को ₹4500

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत सामान्य श्रेणी की पात्र महिलाओं को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन माह की एकमुश्त किस्त के रूप में 3,000 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई है।

विधवा, दिव्यांग और वृद्ध महिलाओं को भी अतिरिक्त लाभ

सरकार ने पहली बार इस योजना में विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी शामिल किया है। इन महिलाओं को उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अतिरिक्त 1,000 या 1,500 रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि भी दी जा रही है।

73.5 लाख महिलाओं ने कराया पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान 5 लाख नई महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही कुल पंजीकरण संख्या 73.5 लाख तक पहुंच गई है। सरकार ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी जारी है और सत्यापन पूरा होने के बाद नई पात्र महिलाओं को आगामी चरण में लाभ दिया जाएगा।

‘यह महिलाओं का अधिकार है’ : मुख्यमंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सहायता किसी प्रकार की दया नहीं बल्कि महिलाओं का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को अपनी या अपने बच्चों की जरूरतों के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर आर्थिक रूप से निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि लाभार्थी इस राशि का उपयोग अपनी जरूरत के अनुसार शिक्षा, घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, शगुन या अन्य आवश्यक कार्यों में कर सकती हैं।

सीधे बैंक खातों में पहुंच रही सहायता राशि

सरकार के अनुसार योजना के तहत सभी भुगतान Public Financial Management System (PFMS) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे और किसी प्रकार के बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो।

9300 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 9300 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। सरकार का लक्ष्य राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है।

क्या है ‘मावां-धियां सत्कार योजना’?

‘मावां-धियां सत्कार योजना’ पंजाब सरकार की महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पाकिस्तान के कराची शहर का लियारी इलाका एक बार फिर हिंसा की खबरों से दहल उठा। शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी गोली लगने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch