E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

by | Aug 1, 2026 | National

Aug 1, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने उनके आवास जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि वह दोपहर 12 बजे करीब 100 समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि केवल वही लोग साथ आएं, जिन्हें पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज या जेल जाने का डर न हो।

2 लाख लोगों ने किया समर्थन, प्रधानमंत्री को सौंपेंगे पिटीशन

केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी अपील के बाद देशभर के 2 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम ऑनलाइन पिटीशन पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी हस्ताक्षरों का प्रिंट निकाल लिया गया है और वे स्वयं इसे प्रधानमंत्री को सौंपने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों के आने की जरूरत नहीं है। केवल 100 ऐसे लोगों को साथ लिया जाएगा, जो किसी भी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हों। इच्छुक लोग सोशल मीडिया पर उन्हें टैग कर अपनी सहमति दे सकते हैं।

E-20 पर सरकार सवालों से बच रही है: केजरीवाल

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जो लोग ई-20 नीति पर सवाल उठा रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है और उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार को अपनी नीति पर भरोसा है तो उसे खुली बहस करनी चाहिए। उनके मुताबिक यदि ई-20 पूरी तरह सही है तो सरकार को तथ्यों के आधार पर जनता के सामने जवाब देना चाहिए, न कि विरोध करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री आवास तक जाने की उम्मीद जताई

प्रधानमंत्री आवास तक मार्च के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिस सीमा तक विपक्ष के नेताओं को जाने की अनुमति दी गई थी, उन्हें भी कम से कम उतनी अनुमति मिलेगी।

विदेश नीति पर भी साधा निशाना

प्रेस वार्ता के दौरान केजरीवाल ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि देश के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने की अपील की और अपने राजनीतिक आरोपों को दोहराया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पाकिस्तान के कराची शहर का लियारी इलाका एक बार फिर हिंसा की खबरों से दहल उठा। शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी गोली लगने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch