यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

by | Jul 31, 2026 | Crime, National

Jul 31, 2026 | Crime, National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में करीब 1200 ग्राम सोना लूटे जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि कारोबारी ने नुकसान की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोकी कार

पीड़ित कारोबारी जयपाल सिंह ने बताया कि वह अमृतसर से यमुनानगर के एक ज्वेलर को करीब 2 किलो सोने का रॉ-मैटेरियल पहुंचाने जा रहे थे। जब उनकी कार पंचकूला-सहारनपुर हाईवे से खुंडेवाला-महलावाली की ओर खेतों वाले रास्ते पर पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली।

बदमाशों ने उनके बेटे इंद्रवीर के सिर पर पिस्तौल तान दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जयपाल सिंह के पेट में चाकू से कई वार कर दिए।

बेटे ने जान बचाने के लिए सौंप दिया बैग

घटना के दौरान पिता को घायल होता देख बेटे ने जान बचाने के लिए गाड़ी में रखा सोने से भरा बैग बदमाशों को दे दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

वारदात के तुरंत बाद इंद्रवीर ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस को अंदरूनी जानकारी होने का शक

स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों को कारोबारी के रूट और उसकी गतिविधियों की पहले से जानकारी थी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

ज्वेलर्स ने बताया- लंबे समय से करते थे सप्लाई

यमुनानगर के एक ज्वेलर्स ने बताया कि जयपाल सिंह लंबे समय से पंजाब से सोने की सप्लाई करते आ रहे हैं और उनका इस रूट पर नियमित आना-जाना था।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

’40-45 विधायक संपर्क में’ दावे पर पलटवार, बोले- पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह संभाले कांग्रेस

’40-45 विधायक संपर्क में’ दावे पर पलटवार, बोले- पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह संभाले कांग्रेस

पंजाब की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी पार्टी में बढ़ती गुटबाजी, नेतृत्व संकट और अंदरूनी विवादों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 'आप' विधायकों को लेकर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch