1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

by | Jul 30, 2026 | National

Jul 30, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के विस्तार के तहत उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने मोहाली में आयोजित एक शाम भगवान शिव के नाम भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान घर से पिकअप, आनेजाने का परिवहन, रहने की व्यवस्था और भोजन सहित पूरा खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

सरकार उठाएगी पूरा खर्च

मुख्यमंत्री ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को उनके घर से लेकर धार्मिक स्थलों तक सुरक्षित पहुंचाने और यात्रा पूरी होने के बाद वापस घर छोड़ने तक की संपूर्ण व्यवस्था सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के बुजुर्गों और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करना है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में बढ़ाए गए नए धार्मिक स्थल

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले से संचालित योजना में अब खाटू श्याम जी, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश को भी प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। इससे पहले योजना के तहत श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जा रहे थे।

पंजाब की सामाजिक एकता पर दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब गुरु-संतों और पीरों की पावन धरती है, जहां सभी धर्मों के लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नफरत फैलाने की किसी भी कोशिश को पंजाब के लोग कभी सफल नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा प्रदेश है जहां हर प्रकार की सकारात्मक सोच और विकास के बीज पनप सकते हैं, लेकिन नफरत की राजनीति के लिए यहां कोई जगह नहीं है।

सरकार की अन्य योजनाओं का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए चलाई जा रही मांधियां सत्कार योजना, मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और रोजगार देने जैसी कई योजनाओं का लाभ लाखों लोग उठा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, लाखों परिवारों को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है और स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, विधायक मनप्रीत अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR

अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, विधायक मनप्रीत अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में निकाले गए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वारिस पंजाब दे से जुड़े विधायक मनप्रीत सिंह अयाली समेत 15 नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch