लुधियाना के पॉश साउथ सिटी में आधी रात चली गोली, मार्बल शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड पर हमला

by | Jul 19, 2026 | Crime

Jul 19, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश और वीआईपी इलाके साउथ सिटी में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात हमलावरों ने एक मार्बल शोरूम के बाहर तैनात नाइट सिक्योरिटी गार्ड को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। राहत की बात यह रही कि गोली गार्ड को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना ‘स्पर्श कोठारिया मार्बल्स’ शोरूम के बाहर हुई, जहां सुरक्षा गार्ड गुरप्रीत सिंह रात की ड्यूटी पर तैनात था।

आधी रात सुनाई दी तेज आवाज

गार्ड गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे उसे अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज सुनाई दी। पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उसने अपनी लकड़ी की सुरक्षा चौकी की जांच की तो पता चला कि गोली केबिन को आर-पार चीरते हुए निकल चुकी थी।

यदि उस समय वह गोली की सीध में होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

काली लग्जरी कार में फरार हुए हमलावर

घटना के तुरंत बाद गार्ड ने सड़क की ओर देखा तो एक काले रंग की लग्जरी कार तेज रफ्तार से मौके से भागती दिखाई दी। इसके बाद उसने शोरूम प्रबंधन और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोली के अवशेष और अन्य अहम साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांच के तहत पुलिस साउथ सिटी, हम्बड़ा रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध कार की पहचान और आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच भी की जा रही है।

हालांकि अभी तक फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

विधानसभा हलका फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) को रविवार को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब गांव मेहटां की पूरी पंचायत ने सरपंच सुदेश कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं हलका इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल विशेष रूप से...

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई को फगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस को जनता को...

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा...

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

पंजाब के बठिंडा स्थित मिनी सचिवालय परिसर की बाहरी दीवारों पर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी नारों को मिटवा दिया। मामले की...

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

पंजाब के फगवाड़ा स्थित सिविल अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखे एक शव के खराब होने के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों और सहकर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch