30 हजार की रिश्वत लेते धरा गया ASI! पुराने केस से नाम हटाने का कर रहा था सौदा

by | Jul 14, 2026 | Crime

Jul 14, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मोरिंडा: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरिंडा सदर थाने में तैनात ASI अवतार सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई, जिससे स्थानीय पुलिस और मीडिया को भी ऑपरेशन की भनक तक नहीं लगने दी गई।

पुराने केस से नाम हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, कुराली के वार्ड नंबर-9 निवासी तेजपाल सिंह ने 26 मई 2026 को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसने पंजाब वक्फ बोर्ड से गांव चतामला की सीमा में स्थित करीब 6 एकड़ जमीन लीज पर ली हुई है।

तेजपाल सिंह के मुताबिक, खेत की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए उसने करीब 130 सीमेंट के खंभे लगवाए थे। साथ ही खेत में लोहे की तार और पानी के पाइप भी रखे हुए थे।

खेत में तोड़फोड़ और सामान ले जाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, जब वह खेत पहुंचा तो गांव चतामला निवासी सुखा ट्रैक्टर के साथ खेत में लगे सीमेंट के खंभे तोड़ रहा था, जबकि उसकी मां सुरिंदर कौर भी मौके पर मौजूद थी। आरोप है कि दोनों ने खंभे तोड़ने के बाद लोहे की तार और पानी के पाइप भी ट्रैक्टर पर लादकर वहां से ले गए।

इस शिकायत के आधार पर मोरिंडा सदर पुलिस ने सुखा और उसकी मां सुरिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसकी जांच ASI अवतार सिंह के जिम्मे थी।

30 हजार रुपये में तय हुआ सौदा

जांच के दौरान आरोप है कि ASI अवतार सिंह ने केस से सुरिंदर कौर का नाम हटाने के बदले मोटी रकम की मांग की। बाद में कथित तौर पर यह सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ।

इसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और मोरिंडा सदर थाने के पुलिस क्वार्टर में कार्रवाई करते हुए ASI अवतार सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गोपनीय ऑपरेशन से हुई गिरफ्तारी

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस ब्यूरो ने पूरे ऑपरेशन को अत्यंत गोपनीय रखा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और मीडिया को भी मौके से दूर रखा गया, ताकि ऑपरेशन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

फिलहाल विजिलेंस ब्यूरो आरोपी ASI से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
भारत टेक्स 2026 में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान: ‘पंजाब बनेगा टेक्सटाइल निवेश का सबसे पसंदीदा राज्य

भारत टेक्स 2026 में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान: ‘पंजाब बनेगा टेक्सटाइल निवेश का सबसे पसंदीदा राज्य

भारत टेक्स 2026 (Bharat Tex 2026) में पंजाब स्टेट पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य को टेक्सटाइल निवेश के लिए देश का सबसे आकर्षक गंतव्य बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कपास की खेती से लेकर धागा, फैब्रिक, गारमेंट्स और निर्यात तक पूरी...

500 दिन पूरे: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान पर पंजाब सरकार का बड़ा दावा, 73 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

500 दिन पूरे: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान पर पंजाब सरकार का बड़ा दावा, 73 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब सरकार के 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान ने 500 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और नशे के खिलाफ राज्य की...

US से लौटी मशहूर सर्जन डॉ. सुहानी डोडा AAP में शामिल, बोलीं- भगवंत मान सरकार के काम से हुई प्रभावित

US से लौटी मशहूर सर्जन डॉ. सुहानी डोडा AAP में शामिल, बोलीं- भगवंत मान सरकार के काम से हुई प्रभावित

पंजाब की राजनीति में मंगलवार को एक नया चेहरा जुड़ गया। अमेरिका (US) से लौटीं एमबीबीएस सर्जन और समाज सेविका डॉ. सुहानी डोडा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल...

पंजाब में दिनदहाड़े अकाली नेता पर जानलेवा हमला! घर लौटते समय मारी गोली, हालत नाजुक

पंजाब में दिनदहाड़े अकाली नेता पर जानलेवा हमला! घर लौटते समय मारी गोली, हालत नाजुक

मानसा: पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। अज्ञात हमलावर ने उन पर पिस्तौल से...

केजरीवाल का केंद्र पर हमला: ‘E20 पेट्रोल पर लोगों को दें विकल्प’, PM मोदी को लिखा पत्र, कीमत घटाने की भी मांग

केजरीवाल का केंद्र पर हमला: ‘E20 पेट्रोल पर लोगों को दें विकल्प’, PM मोदी को लिखा पत्र, कीमत घटाने की भी मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए दो प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को शुद्ध (Pure) पेट्रोल और E20 पेट्रोल दोनों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch