PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट! रेलवे स्टेशन, स्कूल और केंद्रीय मंत्री को धमकी भरा ई-मेल

by | Jul 13, 2026 | National

Jul 13, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले एक धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ई-मेल में जालंधर और चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशनों, कुछ स्कूलों तथा मोहाली मेयर कार्यालय को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।

धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।

ई-मेल में कई स्थानों को बनाया गया निशाना

जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल एक जीमेल आईडी से भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि 17 जुलाई को अलग-अलग समय पर कुछ स्कूलों और मोहाली मेयर कार्यालय में आईईडी (IED) विस्फोट किए जाएंगे। ई-मेल में लोगों से प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली में शामिल न होने की अपील भी की गई है।

साथ ही ई-मेल में कुछ विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी लिखी गई हैं तथा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

धमकी के बाद पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण परिसरों की निगरानी तेज कर दी गई है।

जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए तकनीकी और साइबर जांच कर रही हैं।

17 जुलाई को प्रस्तावित है प्रधानमंत्री का दौरा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के दौरे पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इसी कार्यक्रम को देखते हुए पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन ताजा धमकी के बाद सुरक्षा इंतजामों को और कड़ा कर दिया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर के डॉक्टर ने विदेश में बढ़ाया भारत का मान! UK संसद के House of Commons में मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जालंधर के डॉक्टर ने विदेश में बढ़ाया भारत का मान! UK संसद के House of Commons में मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

पंजाब और भारत के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जालंधर स्थित ऑर्थोनोवा जॉइंट एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. हरप्रीत सिंह को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की संसद के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित एक विशेष...

Punjab Private Schools Fee Hike: पंजाब में निजी स्कूल अब 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे

Punjab Private Schools Fee Hike: पंजाब में निजी स्कूल अब 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा और अहम फैसला लिया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 'द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) अध्यादेश, 2026' को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने के बाद राज्य के...

जालंधर में कारोबारी को गैंगस्टर डॉनी बल के नाम पर 50 लाख की फिरौती की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

जालंधर में कारोबारी को गैंगस्टर डॉनी बल के नाम पर 50 लाख की फिरौती की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कारोबारियों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध Karma Fashion Studio के मालिक को कथित तौर पर विदेश में बैठे गैंगस्टर डॉनी बल के नाम पर 50 लाख रुपये की फिरौती देने और जान से मारने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस...

KVM स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को तुरंत निकाला बाहर; पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

KVM स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को तुरंत निकाला बाहर; पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

लुधियाना के पॉश इलाके रेखी सिनेमा रोड स्थित के.वी.एम. (KVM) स्कूल में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक संदेश मिला। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर...

सिख समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, 3 शिवसेना नेताओं पर FIR; गिरफ्तारी की उठी मांग

सिख समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, 3 शिवसेना नेताओं पर FIR; गिरफ्तारी की उठी मांग

पंजाब के लुधियाना जिले में सिख समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। इस मामले में थाना लाडोवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिवसेना नेता राजीव टंडन, भानु प्रताप और पवन मान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज...

Get In Touch
close slider

Get In Touch