Punjab Private Schools Fee Hike: पंजाब में निजी स्कूल अब 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे

by | Jul 13, 2026 | National

Jul 13, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा और अहम फैसला लिया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) अध्यादेश, 2026’ को मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने के बाद राज्य के गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल बिना सरकारी अनुमति के एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे।

यह फैसला लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राहत लेकर आया है, क्योंकि लंबे समय से निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया आभार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को व्यवसाय बनने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और आम लोगों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करना उसकी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, यह कदम विद्यार्थियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

5% से ज्यादा फीस बढ़ानी है तो लेना होगा सरकार का अनुमोदन

नए अध्यादेश के तहत यदि कोई निजी स्कूल 5 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाना चाहता है, तो उसे कम से कम छह महीने पहले सरकार द्वारा गठित निर्धारित समिति के समक्ष आवेदन करना होगा।

स्कूल प्रबंधन को आवेदन में यह स्पष्ट करना होगा कि फीस बढ़ाने की आवश्यकता क्यों है। इसके लिए भवन निर्माण, नई सुविधाओं का विकास, आधारभूत ढांचे का विस्तार या अन्य आवश्यक खर्चों का पूरा विवरण देना होगा।

कमेटी करेगी वित्तीय जांच

सरकार की ओर से गठित समिति स्कूल के वित्तीय दस्तावेजों और ऑडिट रिपोर्ट का परीक्षण करेगी। जांच के बाद समिति तय करेगी कि फीस बढ़ाने का प्रस्ताव उचित है या नहीं। समिति की मंजूरी मिलने के बाद ही स्कूल निर्धारित सीमा से अधिक फीस बढ़ा सकेंगे।

अभिभावकों को मिलेगी बड़ी राहत

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा और अभिभावकों को हर साल होने वाली भारी फीस वृद्धि से राहत मिलेगी। साथ ही स्कूलों की फीस संरचना में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर के डॉक्टर ने विदेश में बढ़ाया भारत का मान! UK संसद के House of Commons में मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जालंधर के डॉक्टर ने विदेश में बढ़ाया भारत का मान! UK संसद के House of Commons में मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

पंजाब और भारत के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जालंधर स्थित ऑर्थोनोवा जॉइंट एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. हरप्रीत सिंह को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की संसद के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित एक विशेष...

जालंधर में कारोबारी को गैंगस्टर डॉनी बल के नाम पर 50 लाख की फिरौती की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

जालंधर में कारोबारी को गैंगस्टर डॉनी बल के नाम पर 50 लाख की फिरौती की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कारोबारियों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध Karma Fashion Studio के मालिक को कथित तौर पर विदेश में बैठे गैंगस्टर डॉनी बल के नाम पर 50 लाख रुपये की फिरौती देने और जान से मारने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस...

KVM स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को तुरंत निकाला बाहर; पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

KVM स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को तुरंत निकाला बाहर; पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

लुधियाना के पॉश इलाके रेखी सिनेमा रोड स्थित के.वी.एम. (KVM) स्कूल में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक संदेश मिला। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर...

PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट! रेलवे स्टेशन, स्कूल और केंद्रीय मंत्री को धमकी भरा ई-मेल

PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट! रेलवे स्टेशन, स्कूल और केंद्रीय मंत्री को धमकी भरा ई-मेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले एक धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ई-मेल में जालंधर और चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशनों, कुछ स्कूलों तथा मोहाली मेयर कार्यालय को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके...

सिख समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, 3 शिवसेना नेताओं पर FIR; गिरफ्तारी की उठी मांग

सिख समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, 3 शिवसेना नेताओं पर FIR; गिरफ्तारी की उठी मांग

पंजाब के लुधियाना जिले में सिख समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। इस मामले में थाना लाडोवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिवसेना नेता राजीव टंडन, भानु प्रताप और पवन मान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज...

Get In Touch
close slider

Get In Touch