‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

by | Jun 27, 2026 | Crime

Jun 27, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित ‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिना किसी विवाद के शुरू कर दी मारपीट

थाना पीएयू पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट दुगरी निवासी और रेस्टोरेंट संचालक जसमीत सिंह ने बताया कि 23 और 24 जून की दरमियानी रात करीब पांच युवक एक कार में उनके रेस्टोरेंट पहुंचे। अंदर आते ही उन्होंने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

मालिक को भी धमकाकर हुए फरार

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने अपने कर्मचारियों को बचाने और विवाद शांत कराने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और खुलेआम गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। इसके बाद सभी आरोपी मौके से कार में सवार होकर फरार हो गए।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना पीएयू पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ मोटा, अमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ गोना, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा (सभी निवासी गांव थरीके, लुधियाना) तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी (निवासी गांव जस्सोवाल) के रूप में की है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ मोटा और गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

पंजाब में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो प्रदेशवासियों को झुलसा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch