जालंधर में दोस्त ही निकला कातिल! 4 दिन बाद डंप के नीचे दफन मिला युवक का शव

by | Jun 26, 2026 | Crime

Jun 26, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के जालंधर कैंट क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवक का शव डंपिंग साइट के नीचे से बरामद कर लिया है। मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान हत्या कर शव को डंप के नीचे दबाने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इस हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता और हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी उर्फ लाली, निवासी वार्ड नंबर-15, जालंधर कैंट के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुरप्रीत 22 जून को घर से हेयर कटिंग करवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद 23 जून को थाना कैंट में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

ह्यूमन इंटेलिजेंस से खुला हत्या का राज

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से गुरप्रीत के दोस्त रवि तक पहुंची। जांच में सामने आया कि गुरप्रीत आखिरी बार रवि के साथ डंपिंग साइट पर देखा गया था। पूछताछ के दौरान रवि ने हत्या की बात कबूल कर ली और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डंप के नीचे दबा शव बरामद कर लिया।

नहर किनारे मिला था युवक का बाइक

जांच के दौरान गुरप्रीत की मोटरसाइकिल कुक्कड़ गांव के पास नहर क्षेत्र से बरामद हुई थी। इससे पहले पुलिस ने अपहरण का मामला भी दर्ज किया था। बाद में जांच का रुख हत्या की ओर मुड़ गया।

परिवार ने जताया कई लोगों पर शक

मृतक के परिजनों का आरोप है कि रवि अकेले इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। उनका कहना है कि हत्या में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। परिवार ने पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्य आरोपी रवि लुधियाना का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से जालंधर कैंट की डंपिंग साइट पर जेसीबी ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे की असली वजह तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को सजा, कैदी की मदद करना पड़ा भारी

कनाडा में पंजाबी मूल की एक महिला जेल गार्ड को कैदी की मदद करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के मामले में अदालत ने दो वर्ष की कंडीशनल (सशर्त) सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के अनुसार महिला को निर्धारित अवधि तक हाउस अरेस्ट (घर में नजरबंद) रहना होगा और सामुदायिक सेवा...

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस

विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। केंद्र सरकार ने लगभग 14 वर्षों बाद पासपोर्ट शुल्क में बड़ा संशोधन करते हुए नई फीस लागू करने का ऐलान किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के अनुसार नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।...

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लागू किए गए विशेष कार्यालय समय को अब समाप्त कर दिया गया है। राज्य सरकार के नए आदेशों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9:00 बजे...

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 4 दिन बारिश के आसार; 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 4 दिन बारिश के आसार; 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पंजाब में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले चार दिनों तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज आंधी, आकाशीय बिजली...

CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बरनाला में आयोजित 'लोक मिलनी' (जनता दरबार) कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तीनों विपक्षी दल पंजाब सरकार के विकास कार्यों से घबराकर उन्हें धार्मिक आधार पर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch