मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला: फोटो खिंचवाते समय नदी में बहा पंजाब का परिवार, तीनों की बचाई गई जान

by | Jun 9, 2026 | National

Jun 9, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिकर्ण में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजाब से घूमने आए एक ही परिवार के तीन सदस्य तेज बहाव वाली नदी में बह गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और राहत दल की तत्परता के चलते तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, पंजाब से आया परिवार गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद नदी किनारे घूम रहा था। इसी दौरान परिवार के सदस्य यादगार तस्वीरें खिंचवाने के लिए नदी के काफी करीब पहुंच गए। अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गए और नदी में बहने लगे।

घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान दो पर्यटक नदी किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं तीसरे व्यक्ति को बचाने के लिए राहत एवं बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार उसे भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार तीनों पर्यटकों की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

इस घटना के बाद कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, इसलिए नदी-नालों के आसपास सेल्फी या फोटो खिंचवाने के दौरान सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पर्यटकों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch