बम धमकी केस में बड़ा खुलासा! आरोपी का ईमेल आईडी नेटवर्क आया सामने

by | Jun 7, 2026 | Crime

Jun 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई थी, जहां एक दिन की रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की गई।

जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी सौरव बिस्वास पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गोबिंद पल्ली क्षेत्र का रहने वाला है और कथित तौर पर ईमेल आईडी खरीदने-बेचने के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कम कीमत पर ईमेल आईडी खरीदता था और बाद में उन्हें अधिक दामों पर बेचता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों और तकनीकों का इस्तेमाल कर ईमेल अकाउंट्स का नेटवर्क संचालित करता था।

मोबाइल, लैपटॉप और डिजिटल डिवाइस की जांच

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की बारीकी से जांच की। साइबर एक्सपर्ट्स यह पता लगाने में जुटे हैं कि धमकी भरे ईमेल किस तकनीक और माध्यम से भेजे गए थे तथा क्या इस पूरे मामले के पीछे किसी बड़े साइबर नेटवर्क या संगठित गिरोह की भूमिका है।

पहले गुजरात में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार आरोपी को सबसे पहले गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी। बाद में चंडीगढ़ पुलिस ने भी पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया।

पूछताछ पूरी होने और रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। मामले में साइबर जांच अभी जारी है और एजेंसियां आरोपी के संभावित नेटवर्क और गतिविधियों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई जिलों के लिए...

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 'सरबत.AI' परियोजना के तहत यह पाठ्यक्रम...

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

पंजाब के बरनाला में हड़ताली सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप है। इस घटना में एक महिला सफाई कर्मचारी समेत कई कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch