पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सरकार नए कानून की तैयारी में

by | Jun 4, 2026 | Education

Jun 4, 2026 | Education

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए व्यापक सुधारों की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही स्कूल शिक्षा विभाग ने नए कानून का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विभाग के सचिव को पत्र जारी कर फीस ढांचे में सुधार के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इस फैसले से राज्य के करीब 32 लाख विद्यार्थियों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी।

सालाना 5% से अधिक फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक

प्रस्तावित कानून के तहत निजी स्कूलों को एक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। सरकार का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है ताकि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब में लगभग 7,800 निजी स्कूलों में 32 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं और इन विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है।

अतिरिक्त वसूली गई फीस लौटानी होगी

सरकार के प्रस्तावित नियमों के अनुसार जिन निजी स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान निर्धारित 15 प्रतिशत सीमा से अधिक फीस बढ़ाई है, उन्हें अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस करनी होगी।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षा सेवा का माध्यम है, न कि मुनाफाखोरी का कारोबार। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुप्रीम कोर्ट के सिद्धांतों के अनुरूप होगा कानून

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि भारत का सर्वोच्च न्यायालय भी कई बार स्पष्ट कर चुका है कि निजी संस्थान उचित फीस ले सकते हैं, लेकिन शिक्षा क्षेत्र में अत्यधिक मुनाफाखोरी स्वीकार्य नहीं है। इसी सिद्धांत के आधार पर पंजाब सरकार नया कानून तैयार कर रही है।

उन्होंने बताया कि विभाग को जल्द से जल्द विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस सरकार की नीति पर भी उठाए सवाल

पंजाब सरकार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ऐसे प्रावधान लागू किए थे, जिनसे निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने की खुली छूट मिल गई थी। स्कूलों को केवल नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर संशोधित फीस प्रदर्शित करने के बाद फीस बढ़ाने की अनुमति मिल जाती थी, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा।

सरकार का दावा है कि नया कानून इस व्यवस्था को समाप्त कर निजी स्कूलों के लिए एक पारदर्शी और जवाबदेह नियामक ढांचा स्थापित करेगा।

अभिभावकों को मिलेगी बड़ी राहत

पंजाब सरकार का मानना है कि हर बच्चे को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। प्रस्तावित कानून के लागू होने के बाद फीस वृद्धि पर नियंत्रण के साथ-साथ अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

विधानसभा हलका फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) को रविवार को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब गांव मेहटां की पूरी पंचायत ने सरपंच सुदेश कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं हलका इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल विशेष रूप से...

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई को फगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस को जनता को...

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा...

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

पंजाब के बठिंडा स्थित मिनी सचिवालय परिसर की बाहरी दीवारों पर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी नारों को मिटवा दिया। मामले की...

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में बड़ा बवाल! मोर्चरी में रखा शव खराब होने का आरोप

पंजाब के फगवाड़ा स्थित सिविल अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखे एक शव के खराब होने के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों और सहकर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch