अमृतसर के होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

by | May 26, 2026 | Crime

May 26, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अमृतसर के अंदरून महां सिंह गेट स्थित एक होटल में महिला की इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। थाना बी-डिवीजन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में जालंधर के गांव दोनोवाल निवासी पीड़िता ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उसका तीन वर्षीय बच्चा है। पीड़िता के अनुसार वह 21 मई को अपनी कपूरथला निवासी सहेली के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने अमृतसर आई थी। यहां उसके मुंहबोले भाई साहिल ने उन्हें महां सिंह गेट स्थित एक होटल में ठहराया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि रात के समय साहिल जब उन्हें खाना देने होटल पहुंचा, तभी अमृतसर के गांव तरसिक्का निवासी आजाद सिंह भी वहां आ गया। महिला के मुताबिक पिछले करीब ढाई वर्षों से उसकी आरोपी के साथ जान-पहचान थी।

शिकायत के अनुसार होटल के कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया और साहिल तथा महिला की सहेली के सामने ही उसके कपड़े जबरन उतार दिए। जब दोनों ने विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर साहिल को भी उकसाने की कोशिश की, लेकिन साहिल महिला को अपनी बहन बताते हुए वहां से चला गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने उसकी सहेली के सामने ही उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला को शक है कि आरोपी ने इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड की।

पीड़िता के मुताबिक तड़के करीब साढ़े चार बजे होटल से निकलते समय आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसके बच्चे और परिवार को जान से मार देगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बी-डिवीजन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर आरोपी आजाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना में बाइकर्स की स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

लुधियाना में बाइकर्स की स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

लुधियाना शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे दो बाइकर्स पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों युवकों की खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग के...

नगर काउंसिल चुनावों के बीच फरीदकोट में हथियार सहित व्यक्ति गिरफ्तार

नगर काउंसिल चुनावों के बीच फरीदकोट में हथियार सहित व्यक्ति गिरफ्तार

नगर काउंसिल चुनावों को लेकर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को रिवॉल्वर और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार...

चंडीगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल के घर छापा

चंडीगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल के घर छापा

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी के घर पर छापा मारा। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि यह...

राजा वड़िंग की कथित ऑडियो वायरल, पुलिस कर्मचारी को धमकाने के आरोप

राजा वड़िंग की कथित ऑडियो वायरल, पुलिस कर्मचारी को धमकाने के आरोप

पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान Raja Warring से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में कांग्रेस नेता पर एक पुलिस कर्मचारी को धमकाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि अब तक इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के...

कनाडा में पंजाबी कारोबारियों को धमकाने वाले बड़े गैंग का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

कनाडा में पंजाबी कारोबारियों को धमकाने वाले बड़े गैंग का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

कनाडा में दक्षिण एशियाई समुदाय, खासकर पंजाबी कारोबारियों को निशाना बनाकर कथित तौर पर जबरन वसूली करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। कनाडा की Peel Regional Police ने इस मामले में 17 पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch