पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बॉर्डर पार से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28.12 किलोग्राम हेरोइन और 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा बड़ी बरामदगी होने की संभावना है। पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि बॉर्डर पार से होने वाली तस्करी और नार्को-क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और सख्त की जा रही है।








