सोशल मीडिया पर वायरल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड बना साइबर ठगी का नया हथियार

by | May 23, 2026 | National

May 23, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड अब साइबर अपराधियों के लिए लोगों को निशाना बनाने का नया हथियार बनता जा रहा है। खासकर युवाओं के बीच इस ट्रेंड को लेकर बढ़ती दिलचस्पी का फायदा उठाकर ठग फर्जी लिंक भेज रहे हैं और लोगों की निजी व बैंकिंग जानकारी चुरा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए लुधियाना पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

42 सेकंड के वीडियो में पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीब 42 सेकंड का एक जागरूकता वीडियो जारी किया है। वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने बताया कि साइबर ठग सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए लोगों तक पहुंच बना रहे हैं।

ठग लोगों को ‘देश की पुकार’, ‘सिस्टम बदलने का समय’ और ‘युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी’ जैसे भावनात्मक और आकर्षक संदेश भेजते हैं। इन मैसेज के साथ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ जॉइन करने के नाम पर एक लिंक भी साझा किया जाता है।

लिंक पर क्लिक करते ही हो सकता है मोबाइल हैक

पुलिस के मुताबिक यह पूरी तरह से एक फिशिंग जाल है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, साइबर अपराधी उसके मोबाइल फोन तक पहुंच बना सकते हैं। इसके बाद नेट बैंकिंग डिटेल्स, यूपीआई जानकारी, पासवर्ड और अन्य निजी डेटा चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है।

इतना ही नहीं, कई मामलों में ठग पीड़ित के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी लोन तक ले लेते हैं। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह के ट्रेंड आधारित फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि लोग वायरल कंटेंट पर बिना जांच किए भरोसा कर लेते हैं।

लुधियाना पुलिस की लोगों से अपील

लुधियाना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी अनजान ट्रेंड, मैसेज या लिंक पर बिना सत्यापन क्लिक न करें। किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या लिंक से दूरी बनाए रखें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

अगर कोई व्यक्ति गलती से ऐसे लिंक पर क्लिक कर देता है या साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

पुलिस का कहना है कि समय रहते शिकायत करने पर बैंक और संबंधित एजेंसियां ट्रांजैक्शन को होल्ड कर सकती हैं, जिससे ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई जिलों के लिए...

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 'सरबत.AI' परियोजना के तहत यह पाठ्यक्रम...

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज के बाद आयोग सख्त

पंजाब के बरनाला में हड़ताली सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप है। इस घटना में एक महिला सफाई कर्मचारी समेत कई कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी सामने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch