इंग्लैंड में पंजाबी मूल के व्यक्ति को बड़ी सजा, खतरनाक ड्राइविंग से गई एक की जान

by | May 20, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

इंग्लैंड की एक अदालत ने पंजाबी मूल के 41 वर्षीय हरिंदरपाल अठवाल को खतरनाक ड्राइविंग के मामले में 11 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर रिहाई के बाद 20 वर्षों तक वाहन चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

फुटपाथ पर चढ़ी कार, दंपति को मारी टक्कर

मामला 16 दिसंबर 2025 की सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हरिंदरपाल अठवाल अपनी कार लेकर बर्मिंघम सिटी सेंटर से निकला था। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोहो रोड पर अचानक अपनी कार दूसरी लेन में घुसा दी और फिर वाहन फुटपाथ पर चढ़ा दिया।

इस दौरान कार की चपेट में 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 47 वर्षीय पत्नी आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल व्यक्ति को दूसरी बार कुचला

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद आरोपी ने एक खड़ी कार को भी टक्कर मारी। चौंकाने वाली बात यह रही कि वह मौके से भागने के बजाय कार को वापस मोड़कर आया और घायल व्यक्ति को दूसरी बार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला का अस्पताल में इलाज जारी रहा। पीड़िता ने अदालत में कहा कि आरोपी की लापरवाही ने उसके पति की जान ले ली और पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

अगले दिन हुई गिरफ्तारी

घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी हरिंदरपाल अठवाल को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई के बाद 13 मई को बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने आरोपी को 11 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई जिलों के लिए...

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 'सरबत.AI' परियोजना के तहत यह पाठ्यक्रम...

Get In Touch
close slider

Get In Touch