मोहाली में सनसनी: सरेआम 4 साल की बच्ची का कथित अपहरण, बुजुर्ग दंपति से बेरहमी से मारपीट

by | May 20, 2026 | Crime

May 20, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मोहाली जिले के कुराली इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिनदहाड़े साढ़े 4 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया। विरोध करने पर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट भी की गई। पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

दादा-दादी को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप

पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से उनकी बेटी को उठाकर ले गए। जब बच्ची के दादा-दादी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्हें कार के नीचे कुचलने का प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की।

घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी पर अपहरण करवाने का शक

बच्ची के पिता का कहना है कि उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और बच्ची की कस्टडी को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है। पिता ने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी ने ही कथित तौर पर बच्ची का अपहरण करवाया है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट: अगले 3 घंटे रहें सावधान, कई जिलों में तेज बारिश

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कई जिलों के लिए...

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

Punjab AI Revolution: पहली से 12वीं तक AI पढ़ाएगा पंजाब, देश का पहला राज्य बना

पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 'सरबत.AI' परियोजना के तहत यह पाठ्यक्रम...

Get In Touch
close slider

Get In Touch