श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से भड़का रोष, कपूरथला चौक जाम कर सिख संगठनों का प्रदर्शन

by | May 19, 2026 | National

May 19, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर के मिट्ठू बस्ती इलाके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र के राजा गार्डन स्थित एक खाली प्लॉट में गुटका साहिब के पवित्र अंग बिखरे मिलने से सिख संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सिख संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंच गए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कपूरथला चौक जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को शाम 4 बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस, एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बेअदबी करने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।

मौके पर पहुंचे बघेर सिंह ने बताया कि वह कीर्तन दरबार में मौजूद थे, तभी उन्हें फोन पर सूचना मिली कि खाली प्लॉट में गुटका साहिब के पवित्र अंग बिखरे पड़े हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और श्रद्धा के साथ पवित्र अंगों को झोली में एकत्रित किया। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जब तक बेअदबी के आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch