दिन-दहाड़े लूट, पिस्तौल के बल पर 40 हजार रुपये लेकर फरार हुए नकाबपोश

by | May 19, 2026 | Crime

May 19, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के कस्बा शेरपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शहर के व्यस्त इलाके बड़ी चौक में दिन-दहाड़े हथियार की नोक पर 40 हजार रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सतविंदर सिंह ने बताया कि वारदात को दो अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।

जानकारी के अनुसार नकाबपोश लुटेरे बड़ी चौक स्थित एक मनी ट्रांसफर की दुकान में घुस गए। आरोपियों ने दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया और करीब 40 हजार रुपये की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

गौरतलब है कि जिस बड़ी चौक में यह लूट हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर कई बैंक मौजूद हैं। ऐसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके में दिन-दहाड़े हुई इस वारदात ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का भारत बंद

पंजाब में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का भारत बंद

पंजाब में 20 मई यानी मंगलवार को आम लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑनलाइन दवाओं की कथित गैर-कानूनी बिक्री और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की नीतियों के विरोध में ‘ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (AIOCD) द्वारा बुलाए गए भारत...

बेअदबी विरोधी सख्त कानून का असर, अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता ‘आप’ में शामिल

बेअदबी विरोधी सख्त कानून का असर, अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता ‘आप’ में शामिल

पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा लागू किए गए ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल-2026’ का राजनीतिक असर अब साफ दिखाई देने लगा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी रोकने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए लाए गए इस कानून से प्रभावित होकर शिरोमणि अकाली दल और...

खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी नाकामियां छुपा रही मोदी सरकार : मुख्यमंत्री भगवंत मान

खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी नाकामियां छुपा रही मोदी सरकार : मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध की आड़ में केंद्र सरकार अपनी विदेश और आर्थिक नीतियों की विफलताओं को छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में डर और असमंजस का माहौल...

UK में पंजाबी युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गांव मम्मू खेड़ा में पसरा मातम

UK में पंजाबी युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गांव मम्मू खेड़ा में पसरा मातम

पंजाब के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब UK से उनके इकलौते बेटे की मौत की खबर आई। गांव मम्मू खेड़ा निवासी 24 वर्षीय युवक अर्शदीप सिंह की ब्रिटेन में अचानक मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह पुत्र जगदेव...

‘आप’ का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार की नीतियां देश को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रहीं

‘आप’ का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार की नीतियां देश को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रहीं

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेताओं ने पेट्रोल-डीजल और अन्य ईंधनों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और अमेरिका समर्थक फैसलों के कारण देश गंभीर महंगाई संकट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch