समराला के पास नहर से मिली पंजाबी सिंगर इंदर कौर की लाश

by | May 19, 2026 | Crime

May 19, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत पंजाबी गायिका इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर का शव समराला के नजदीक सरहिंद नहर से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि इंदर कौर का पहले अपहरण किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया।

जानकारी के मुताबिक समराला पुलिस को नीलों नहर के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल समराला की मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में शव की पहचान 29 वर्षीय पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर निवासी लुधियाना के रूप में हुई।

परिवार का आरोप है कि करीब 6 दिन पहले इंदर कौर को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया था। तभी से परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था। परिजनों ने बताया कि मोगा निवासी एक व्यक्ति इंदर कौर पर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी का दबाव बना रहा था। जब उसने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया।

परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी विशेष तौर पर कनाडा से पंजाब आया था और हत्या को अंजाम देने के बाद वापस कनाडा फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

उधर, एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना पुलिस को परिवार की ओर से युवती के अपहरण संबंधी शिकायत दी गई थी, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान समराला के पास सरहिंद नहर से महिला का शव बरामद हुआ। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस मामले को हत्या और अपहरण दोनों एंगल से जांच रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch