भीषण गर्मी से बेहाल लोग: अगले 4 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, तापमान 41 डिग्री के पार

by | May 18, 2026 | States

May 18, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और आग उगलती गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

मौसम विशेषज्ञ शशांक वर्मा के अनुसार सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने 18, 19, 20 और 21 मई के लिए हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान नजर आ रही हैं।

दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बेहद जरूरी काम हो तभी लोग इस दौरान बाहर निकलें।

भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं, जबकि शहर में आने वाले पर्यटक भी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।

डी-हाइड्रेशन और लू के मरीज बढ़े

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रचंड गर्मी के चलते डी-हाइड्रेशन और लू लगने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पतालों में गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

सिविल सर्जन डॉ. सुमित ने बताया कि गर्मी और लू से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी, लस्सी, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा खीरा, तरबूज और मौसमी फलों का सेवन फायदेमंद रहेगा। उन्होंने लोगों को हल्के रंग के कपड़े पहनने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़: 500 रुपये के फर्जी नोटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नकली भारतीय करंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने एक फर्जी करेंसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नकली नोटों की कुल...

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

गोवा में ED कार्रवाई पर भड़की ‘आप’: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर केजरीवाल का बड़ा हमला

नई दिल्ली/गोवा: आम आदमी पार्टी ने गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम की वजह से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ सक्रिय रूप से...

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क बेनकाब: सब्जी बेचने वाला युवक निकला मास्टरमाइंड

पंजाब के लुधियाना में सामने आए करोड़ों रुपए के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मामले ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। जिस युवक को लोग रोजाना सब्जी मंडी और दुकान पर मेहनत करते देखते थे, वही विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले बड़े साइबर नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर छापा, बैंक खातों की खंगाल रही जांच एजेंसी

पंजाब के तरनतारन शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक प्रमुख सुनार के घर और ज्वेलरी शॉप पर अचानक छापेमारी कर दी। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर के कारोबारी वर्ग में हलचल तेज हो गई। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल पर लिमिट तय! अब टू-व्हीलर और कार में तय सीमा तक ही मिलेगा तेल

पेट्रोल-डीजल पर लिमिट तय! अब टू-व्हीलर और कार में तय सीमा तक ही मिलेगा तेल

देश में बढ़ती ईंधन खपत और सप्लाई को संतुलित बनाए रखने के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। चंडीगढ़ में अब वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाने की लिमिट तय कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत टू-व्हीलर में एक बार में अधिकतम 500 रुपये और फोर-व्हीलर में 1500...

Get In Touch
close slider

Get In Touch