फिरोजपुर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा नेपाली नागरिक गिरफ्तार

by | May 8, 2026 | National

May 8, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के फिरोजपुर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बॉर्डर पार कर पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ ने उसे बीओपी बस्ती राम लाल क्षेत्र से हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध गतिविधियां देख कर तुरंत कार्रवाई की और व्यक्ति को सीमा पार करने से पहले ही पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान नेपाली नागरिक के रूप में हुई।

डेढ़ साल से घर से था लापता

बीएसएफ अधिकारियों ने जब गिरफ्तार व्यक्ति के परिवार से संपर्क किया तो परिजनों ने बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से घर से लापता था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शक्ति मंगर के रूप में हुई है।

मेडिकल जांच के बाद पुलिस को सौंपा

गिरफ्तारी के बाद बीएसएफ द्वारा आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर ले जाया गया। सिविल अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण पूरा कर उसे दोबारा बीएसएफ के हवाले कर दिया गया।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किन परिस्थितियों में बॉर्डर पार करने पहुंचा था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उनके मैनेजर गुरप्रताप कंग के हरियाणा के करनाल स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई...

PSEB 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

PSEB 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

Punjab School Education Board की ओर से आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। बोर्ड प्रशासन के मुताबिक छात्र दोपहर 12:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही करीब 2.65 लाख विद्यार्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो...

अमृतसर का ‘साइको किलर’ यूपी एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में 3 लोगों की ली थी जान

अमृतसर का ‘साइको किलर’ यूपी एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में 3 लोगों की ली थी जान

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर का रहने वाला कथित ‘साइको किलर’ गुरप्रीत सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी ने महज 26 घंटे के भीतर 3 लोगों की बेवजह गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पंजाब से लेकर यूपी तक दहशत का माहौल बन गया था। मृतक...

पंजाब में चुनावी बिगुल बजा, 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में होगा मतदान

पंजाब में चुनावी बिगुल बजा, 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में होगा मतदान

पंजाब में एक बार फिर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम और नगर परिषद चुनाव 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पंजाब स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव कार्यक्रम जारी किया।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch