भाजपा ईडी का इस्तेमाल कर विरोधियों को डराने की कोशिश कर रही: अमन अरोड़ा

by | May 8, 2026 | National

May 8, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भाजपा और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमन अरोड़ा ने कहा कि चुनावों से पहले भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को डराने और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि ईडी की कार्रवाई और बाद में जारी बयानों में उनका नाम राजनीतिक उद्देश्य से जोड़ा गया। उन्होंने दावा किया कि शुरुआती आधिकारिक बयान में न तो उनका और न ही उनके करीबी गौरव धीर का नाम शामिल था, लेकिन बाद में संशोधित बयान में उनका नाम जोड़ दिया गया।

‘अगर एक रुपया लेने का सबूत मिले तो राजनीति छोड़ दूंगा’

अमन अरोड़ा ने अपनी छवि को साफ बताते हुए कहा कि उन्होंने 1991 में राजनीति में आने के बाद कभी किसी से एक रुपया तक नहीं लिया। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने किसी से पैसे लिए हैं, तो वह तुरंत राजनीति छोड़ देंगे।

उन्होंने कहा कि तीन दशक से अधिक के सार्वजनिक जीवन में उन पर भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग का कोई आरोप नहीं लगा है।

‘दोस्ती कोई गुनाह नहीं’

गौरव धीर के साथ संबंधों पर सफाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी दोस्ती 22 साल पुरानी है और यह केवल व्यक्तिगत रिश्तों तक सीमित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और गौरव धीर के बीच कभी कोई कारोबारी लेन-देन नहीं रहा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि सिर्फ दोस्ती के आधार पर किसी को विवाद में घसीटना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की जांच करनी है तो एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से करें।

‘मेरे फोन की फोरेंसिक जांच करवाई जाए’

ईडी को खुली चुनौती देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि वह किसी भी जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी उनके फोन की फोरेंसिक जांच करवाए और यदि केस में नामजद किसी व्यक्ति का नंबर उनके फोन में सेव मिले तो वह खुद को दोषी मान लेंगे।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अमन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा उन राज्यों में ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में कर रही है जहां चुनाव नजदीक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा डर, दबाव और झूठे प्रचार के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले में नामजद एक व्यक्ति ने भाजपा को चंदा दिया था, लेकिन ईडी ने इस तथ्य को अपने बयानों में छिपाया।

ऑल्टस प्रोजेक्ट पर भी दी सफाई

ऑल्टस प्रोजेक्ट से जुड़े आरोपों पर अमन अरोड़ा ने कहा कि कंपनी को 2013-14 में चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) की मंजूरी मिली थी और सभी सरकारी नियमों का पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी के पास सरकार का ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ भी मौजूद है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि यदि सरकार का कोई बकाया नहीं है, तो फिर धोखाधड़ी का सवाल कहां उठता है।

‘मनगढ़ंत प्रचार से नहीं डरेंगे’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है, लेकिन वह इस तरह की राजनीति से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि ईडी के पास कोई सवाल है तो उन्हें समन भेजा जाए, वह हर जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch