पंजाब के सीमावर्ती इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव वजीरपुर अफगाना के एक किसान के खेत में संदिग्ध ड्रोन मिला। जानकारी के अनुसार किसान हरजीत सिंह जब अपने खेतों में गया तो उसे जमीन पर पड़ा छोटा ड्रोन दिखाई दिया, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
डीएसपी दीनानगर राजिंदर मिन्हास के मुताबिक थाना दौरांगला पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभी तक कोई अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पुलिस ने ड्रोन को जांच के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। चूंकि गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब स्थित है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।







