फेसबुक पर शुरू हुआ रिश्ता बना धोखा: जालंधर में महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

by | Apr 26, 2026 | Crime

Apr 26, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सोशल मीडिया के जरिए बनने वाले रिश्तों की सच्चाई पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जालंधर की एक महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी और छल से शादी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता, जो पेशे से सिंगर बताई जा रही है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक ने फेसबुक के जरिए उससे संपर्क किया और अपनी असली पहचान छिपाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं।

महिला के अनुसार, दोनों के बीच करीब 6 महीने तक बातचीत और मुलाकात का सिलसिला चला। इस दौरान युवक ने खुद को कुंवारा बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर भरोसा करते हुए उसने विवाह कर लिया। पीड़िता का कहना है कि शादी को लगभग 4 साल हो चुके हैं, लेकिन बाद में उसे आरोपी की असली पहचान का पता चला, जिससे रिश्ते में तनाव पैदा हो गया।

महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनका एक बच्चा भी हुआ, जिसकी उम्र करीब 18 महीने है, और वह इस समय 6 महीने की गर्भवती भी है। इसके बावजूद आरोपी पति उसे छोड़कर किसी अन्य युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है।

पीड़िता ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पेपर लीक के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश, बिना रिश्वत और केवल मेरिट...

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहली बार पंजाब और चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।...

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज एवं महासचिव बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के कामकाज ने विपक्ष को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार गलत...

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (State Vice President) नियुक्त किया गया है, जबकि तीन...

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch