पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

by | Mar 16, 2026 | News

Mar 16, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में मार्च महीने के दौरान कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। इसी बीच विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर भी जारी है, क्योंकि राज्य के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में मार्च-अप्रैल के दौरान परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

राज्य में 21 मार्च को ईद-उल-फितर के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 22 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। वहीं 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के मौके पर भी पंजाब सरकार ने सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस तरह राज्य में लगातार तीन दिन छुट्टियां रहेंगी।

इसके अलावा मार्च के अंत में भी दो अहम छुट्टियां पड़ेंगी। 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर भी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर, जब देशभर में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है, पंजाब के माछीवाड़ा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र पर अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला करने और...

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

पंजाब के नवांशहर से एक बेहद प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। महज 27 सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मी और केवल 700 ग्राम वजन वाली एक नवजात बच्ची ने जिंदगी की कठिन जंग जीत ली। करीब 50 दिनों तक NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चले गहन उपचार के बाद...

‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पेपर लीक के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश, बिना रिश्वत और केवल मेरिट...

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहली बार पंजाब और चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।...

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज एवं महासचिव बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के कामकाज ने विपक्ष को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार गलत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch