CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

by | Mar 15, 2026 | International

Mar 15, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

सीबीएसई की ओर से स्कूलों को भेजे गए आधिकारिक पत्र में बताया गया कि यह निर्णय 1 मार्च से 9 मार्च 2026 के बीच जारी किए गए विभिन्न सर्कुलरों के आधार पर लिया गया है। बोर्ड ने कहा कि संबंधित देशों की मौजूदा परिस्थितियों, स्कूलों से मिले सुझावों और स्थानीय प्रशासन के अनुरोधों को देखते हुए परीक्षाएं कराना संभव नहीं है।

किन परीक्षाओं पर पड़ा असर

बोर्ड के अनुसार 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। पहले जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया था, उन्हें भी अब आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है।

यह निर्णय Bahrain, Iran, Kuwait, Oman, Qatar और Saudi Arabia में पढ़ने वाले छात्रों पर लागू होगा।

हालांकि बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन छात्रों के परीक्षा परिणाम किस आधार पर घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch