जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर विवाद, यात्री और महिला क्लर्क की बहस का वीडियो वायरल

by | Mar 13, 2026 | National

Mar 13, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टिकट काउंटर पर खुले पैसे को लेकर एक यात्री और महिला टिकट क्लर्क के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर पहुंचा और उसने भुगतान के लिए 200 रुपये का नोट दिया। इस पर काउंटर पर मौजूद महिला क्लर्क ने उससे खुले पैसे लाने के लिए कहा। यात्री का कहना था कि उसके पास केवल 200 रुपये ही हैं और उसके पास छुट्टे पैसे नहीं हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला क्लर्क यात्री से कहती है कि यदि वह खुले पैसे नहीं देगा तो उसे टिकट नहीं दिया जाएगा। बहस बढ़ने पर क्लर्क ने यात्री को पैसे वापस करते हुए टिकट देने से इनकार कर दिया। महिला क्लर्क का कहना था कि उसके पास सीमित छुट्टे पैसे हैं और यदि वह एक यात्री को दे देगी तो अन्य यात्रियों को पैसे लौटाने में समस्या हो सकती है।

इसी दौरान यात्री ने काउंटर के अंदर रखे पैसे की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि वहां पैसे मौजूद होने के बावजूद उसे टिकट नहीं दिया जा रहा। यात्री ने यह भी कहा कि न तो ऑनलाइन भुगतान स्वीकार किया जा रहा है और न ही उसे छुट्टे पैसे दिए जा रहे हैं।

वीडियो में महिला क्लर्क यात्री को यह चेतावनी देती भी सुनाई देती है कि यदि वह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालेगा तो वह रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बुला लेगी।

मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सामने आने के बाद एडवोकेट कल्पना श्रीवास्तव नाम की यूजर ने वीडियो साझा कर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद डीआरएम कार्यालय, फिरोजपुर डिवीजन ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए यूजर से संपर्क नंबर मांगा ताकि मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch