
पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का असर झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 से 16 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह बदलाव नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की वजह से होगा, जिसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।









